Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
शिवराज का बड़ा ऐलान, एमपी में बैन होंगी आपत्तिजनक वेब सीरीज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आपत्तिजनक वेब सीरीज को प्रदेश में रिलीज होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। शनिवार देर शाम भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम ने यह ऐलान दिया।मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार आपत्तिजनक वेब सीरीज पर प्रतिबंध लगाने के लिए कदम उठाएगी। भोपाल में धर्मगुरु देवकीनंदन ठाकुर के कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए शिवराज सिंह ने कहा, देवकीनंदन ठाकुर ने ऐसी वेब सीरीज पर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता के बारे में बात की, क्योंकि इस तरह की सामग्री युवा पीढ़ी को संस्कृति से दूर कर रही है।  सीएम ने कहा, राज्य सरकार इस दिशा में आवश्यक कदम उठाएगी। उन्होंने मध्यप्रदेश को धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व की भूमि भी करार दिया। बता दें, हाल के दिनों में कई ऐसी वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, जिन्हें परिवार के साथ बैठकर नहीं देखा जा सकता है। यही कारण है कि वेब सीरीज पर सेंसर की नजर होने की बात कही जा रही है। पिछले दिन सुपर स्टार सलमान खान ने भी इसकी वकालत की थी।

Share This News :