Home > राज्यो से ,
कांग्रेस ने शरद पवार को बताया, डरपोक और लालची

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी में बड़ी दरार नजर आ रही है। कांग्रेस को एनसीपी प्रमुख शरद पवार का वह बयान जरा भी हजम नहीं हुआ है जिसमें उन्होंने कहा कि अडाणी मुद्दे पर जेपीसी की मांग उचित नहीं है.पवार के बयान के बाद कांग्रेस नेता अलका लांबा ने ट्वीट कर शरद पवार को डरपोक और लालची करार दे दिया। अलका ने गौतम अडाणी के साथ पवार को फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘डरे हुए - लालची लोग ही आज अपने निजी हितों के चलते तानाशाह सत्ता के गुण गा रहे हैं - देश के लोगों की लड़ाई एक अकेला राहुल गांधी लड़ रहा है - पूंजीपति चोरों से भी और चोरों को बचाने वाले चौकीदार से भी।

Share This News :