Home > राज्यो से ,
नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविन्द सिंह के व्यान पर सिंधिया का पलटबार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आए हैं। यहां सिंधिया ने मुख्यमंत्री बनने के नेता प्रतिपक्ष के बयान पर कहा कि मैं और जो-जो लोग इस परिवार (सिंधिया परिवार) को जानते हैं। चाहे वह कांग्रेस में रहे हों या BJP में। मेरी दादी (राजमाता विजयाराजे सिंधिया) रही हों, पिताजी (स्व. माधवराव सिंधिया) रहे हों। हमारी एक ही सोच है, एक ही विचार धारा है। जनता का विकास, जनता की सेवा और एक सेवक के रूप में कार्य करने की। उसी मंशा के साथ 20 वर्ष मैंने काम किया है। मरते दम तक कार्य करता रहूंगा।

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार सुबह 11.30 बजे फ्लाइट से ग्वालियर पहुंचे। सिंधिया ग्वालियर के साथ ही बिलौआ, डबरा, गिजोर्रा में सड़क परियोजना व अन्य लोकार्पण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। शाम 7 बजे सिंधिया महाराज बाड़ा पर सभा कर पब्लिक मीटिंग करेंगे।

बता दें कि एक दिन पहले सिंधिया पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने टिप्पणी की थी। गोविंद सिंह का कहना था कि सिंधिया को चार महीने के लिए मुख्यमंत्री बना दिया जाए। फिर चुनाव होने वाले हैं और कांग्रेस सरकार बनाएगी। ऐसे में उनका मुख्यमंत्री बनने का सपना पूरा नहीं हो पाएगा। जब केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य जनता की सेवा करना और विकास करना है। जो भी उनके परिवार को करीब से जानता है, वह ऐसा नहीं कह सकता। मैं 20 साल से जनता की सेवा कर रहा हूं और मरते दम तक करुंगा।

Share This News :