Home > राज्यो से ,
कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई: अवैध उत्खनन में जेसीबी व ट्रैक्टर पकड़ा

खनिज विभाग ने कलेक्टर शिवराज वर्मा के निर्देशन में अवैध उत्खननकर्ताओं के खिलाफ गुरुवार को कार्रवाई की। खनिज अधिकारी सावनसिंह चौहान ने बताया कि शिकायतकर्ता के माध्यम से सूचना मिली कि नर्मदा नदी किनारे चिचली में अवैध उत्खनन हो रहा है।

इसके बाद तत्काल खनिज निरीक्षक रीना पाठक को दल के साथ मौके पर भेजा। खनिज निरीक्षक ने बताया कि दल को देखकर एक जेसीबी और ट्रैक्टर चालक भागने का प्रयास कर रहे थे। दोनों ही वाहनों को होमगार्ड जवानों के सहायता से पकड़ा गया। पकड़े वाहनों को पुलिस चौकी खलटाका की अभिरक्षा में खड़ा कराया है। दोनों पर केस दर्ज किया है।

Share This News :