12 निजी अस्पतालों पर गिरी गाज:समय सीमा पर नहीं करवाया पंजीयन, अब नहीं कर सकेंगे इलाज
जबलपुर के इन अस्पतालों में अगर आप इलाज करवाने जाते है या फिर जानें की तैयारी कर रहें है तो हमारी यह खबर जरूर पढ़ ले, क्योंकि अब इन अस्पतालों का पंजीयन समाप्त हो गया है, इसलिए अब यहां ना ही इलाज होगा और ना ही यहां पर मरीजों को भर्ती किया जाएगा। दरअसल जिले की 12 अस्पतालों ने समय सीमा याने 31 मार्च तक अपने-अपने अस्पतालों का पंजीयन नवीनीकरण नहीं करवाया था, जिसके चलते अस्पतालों का पंजीयन खत्म हो गया है।
अब जान ले कि किन 12 अस्पतालों के पंजीयन हुए हैं समाप्त...
- एच.एन नेमा मेमोरियल हॉस्पिटल, आईटीआई रोड विजय नगर
-केएल मेमोरियल नर्सिंग होम, नेहरू नगर मेडिकल कालेज
- केजीएन अस्पताल, रद्दी चौकी
-लाइफ केयर आईसीयू एडवांस्ड क्रिटिकल केयर सेंटरराइट टाउन
-महाकौशल हॉस्पिटेक्स एंड रिसर्च सेंटर, शहपुरा
- पूर्णायु आयुर्वेदिक चिकित्सालय, दयोदयतीर्थ, तिलवाराघाट
-सप्तऋषि हॉस्पिटल, राईट टाउन ,मानस भवन के पास
-सर्वोदय हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, नेपियर टाउन, रसल चौक
- श्री रावतपुरा सरकार आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल, बिलखेरवा
- सुख सागर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, मुकंदवारा चरगंवा
- सूतिका गृह एंड शिशुकल्याण , राईट टाउन
- सुविधा पाली क्लीनिक एंड रिसर्च सेंटर मदन महल