Home > राज्यो से ,
ठेकेदार से 4 लाख की लूट; बदमाश कार में बैठे, कट्‌टा अड़ाकर लूटा

छिंदवाड़ा में कंस्ट्रक्शन ठेकेदार से 4 लाख की लूट हो गई। घटना आज दोपहर बनगांव रिंग रोड की है। शनिचरा निवासी कॉन्ट्रेक्टर बिल्टू चटर्जी के मुताबिक, दो बदमाश बाइक से कंस्ट्रक्शन साइट दिखाने के बहाने आए थे। वे कार में पीछे बैठे और इसके बाद उन पर कट्‌टा अड़ा दिया। 1 लाख कैश और 7 तोले सोने की चेन लूट ले गए। धरम टेकडी पुलिस जांच कर रही है।

जबलपुर में कार-बस में टक्कर, कटंगी CHC के कंपाउंडर और भांजी की मौत

जबलपुर - कटंगी रोड पर बस और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार मामा-भांजी की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर बस छोड़कर भाग गया। मृतक अजय बथारे कटंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कंपाउंडर थे। घटना सुबह 10 बजे की है।

मेथोडिस्ट चर्च के अधीक्षक गिरफ्तार

जबलपुर में मेथोडिस्ट चर्च जमीन घोटाले में EOW ने कार्रवाई करते हुए चर्च अधीक्षक मनीष गिडियन को जॉनसन स्कूल से गिरफ्तार किया है। EOW दफ्तर में मनीष गिडियन से पूछताछ की जा रही है। बिशप एमए डैनियल और एरिक पी नाथ फरार हैं। इन पर चर्च को लीज पर मिली जमीन बेचने का आरोप है।

Share This News :