Home > राज्यो से ,
निगम मंडलों के 4 अध्यक्षों को कैबिनेट, एक को राज्यमंत्री का दर्जा

मप्र सरकार द्वारा निगम, मंडलों व अभिकरणों में नियुक्ति किए गए 4 अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री और एक को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। सरकार ने इन लोगों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। इनमें मप्र राज्य विमुक्त घुमक्कड एवं अर्द्धघुमक्कड जाति अभिकरण के अध्यक्ष बाबूलाल बंजारा, महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष भरतदास बैरागी, मप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, मप्र शहरी एवं ग्रामीण असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल (संबल) के अध्यक्ष सुल्तान सिंह शेखावत को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। इसके अलावा मप्र जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।

Share This News :