Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
नरोत्तम बोले-कमलनाथ इमरजेंसी से निकले एक्सीडेंटल नेता

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ को इमरजेंसी का एक्सीडेंटल नेता बताया है। गृहमंत्री ने कमलनाथ के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें नाथ ने कहा था कि विधायकों की कोई कीमत नहीं होती। वे आते - जाते रहते हैं। जो जनता के बीच में काम करता है, उसकी वैल्यू होती है।

नाथ के इस बयान पर गृहमंत्री ने कहा, जिनकी निगाहों में राहुल गांधी की कोई कीमत ना हो, वे विधायकों की कीमत क्या आंकेंगे। इमरजेंसी का जो एक्सीडेंट था, ये (कमलनाथ) वहां से निकले हैं। इसलिए लोकतंत्र के मंदिर, जहां जनता चुन के विधायकों को भेजती है। यह जनता का अपमान है। विधायकों की कोई कीमत नहीं है... ऐसा कह कर जनता जनार्दन का अपमान कर रहे हैं। यह आप नहीं, आपका अहंकार बोलता है।

Share This News :