Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
भारत सिंह को अपनों से चुनौती मिल रही है ,डबरा और भितरवार में प्रत्याशी का संकट

(विनय शर्मा )प्रदेश में बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी पर साकार का ध्यान नहीं है.यह ऐसे मुद्दे हैं जो चुनाव में भाजपा पर भारी पड़ेंगे ,फिर लाड़ली बहना हो लक्ष्मी कोई कारगर सावित नहीं होगी .गॉव ,गरीब और किसान की बात करने बाली कांग्रेस का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है और भाजपाई मंत्री आत्ममुग्ध हैं .ग्वालियर जिले की ६ सीटों पर भाजपा पस्त नजर आ रही है .ग्वालियर ग्रामीण की तीन सीटों पर टिकिट के दावेदारों की लंबी फेहरिश्त है .
बात करें भितरवार बिधान सभा की तो कांग्रेस के लाखन सिंह के मुकबले के लिए भाजपा के पास कोई बड़ा चेहरा नहीं है जो टक्कर दे सके .हांलाकि दावेदारी कई नेता जता रहे हैं ,जिसमें जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ,बंटी गौतम, रामनारायण दुबे रम्मू ,विबेक मिश्रा ,मोहन सिंह राठौर के नाम चर्चा में हैं .इनके अलाबा दो और बड़े नाम बताये जा रहे हैं उनमें पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया और पूर्व बिधायक ब्रजेंद्र तिबारी हैं .

डबरा बिधान सभा में आज की स्तिथि  में कांग्रेस के सुरेश राजे का मुकाबला करने के लिए  कोई नाम नजर नहीं आता है .पूर्व मंत्री इमरतीदेवी इतनी विबादों में हैं कि टिकिट पर ही खतरा मंडरा रहा है .जनता के बीच यह बोलना कि मेरे पास गाड़ी है बंगला है ,आपने वोट मुझे नहीं दिया ,आपके पास क्या है .जैसे व्यान देकर मुश्किलें बड़ा लीं हैं .साथ ही भाजपा के एक कद्दावर नेता से सीधे पंगा लेना भी भारी पड़ेगा .भाजपा के पास दावेदारों में कोई नाम ऐसा नहीं है ,जो कांग्रेस को चुनौती दे सके .नया चेहरा अगर कोई है तो पूर्व बिधायक घनश्याम पिरोनिया है .

ग्वालियर ग्रामीण बिधान सभा की बात करें तो यहां मंत्री भारत सिंह कुशवाह अपनों से ही संघर्ष करते नजर आ रहे हैं .पार्टी के नेताओं से ही ज्यादा चुनौती मिल रही है .करोड़ों के भूमिपूजन कर रहे हैं पर धरातल पर कुछ नहीं है .कार्यकर्ताओं से दूरी और ख़ास लोगों को ही बढ़ाबा देना  परेशानी खड़ी करने बाली है .जहाँ तक कांग्रेस का सवाल है तो साहब सिंह गुर्जर का  गांव ,गांव में लगातार सतत संपर्क बड़ा है और वह ताबड़तोड़ मेहनत भी कर रहे हैं . भाजपा से महाराज समर्थक पूर्व बिधायक रामवरन सिंह गुर्जर ,मदन कुशवाह टिकिट की चाहत रखते हैं .दोनों ही इस क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं .

Share This News :