Home > राज्यो से ,
भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही करने के लिये मोदी ने दी सीबीआई को खुली छुट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को CBI की स्थापना के 60 साल पूरे होने के डायमंड जुबली प्रोग्राम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने अपने 25 मिनट के संबोधन में CBI के 6 दशक के सफर और आगे आने वाली चुनौतियों को लेकर बात की।

उन्होंने CBI से कहा, 'आपको कहीं पर भी रुकने की जरूरत नहीं है। मैं जानता हूं आप जिनके खिलाफ एक्शन ले रहे हैं वे बेहद ताकतवर लोग हैं, बरसों तक वे सरकार और सिस्टम का हिस्सा रहे हैं। आज भी वे कई जगह किसी राज्य में सत्ता का हिस्सा हैं, लेकिन आपको अपने काम पर फोकस रखना है कोई भी भ्रष्टाचारी बचना नहीं चाहिए।'

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में पोस्टल स्टाम्प और डायमंड जुबली मार्क वाला सिक्का लॉन्च किया। इसके साथ ही शिलॉन्ग, पुणे और नागपुर में CBI के ब्रांच ऑफिस की नई बिल्डिंग का उद्घाटन भी किया।

 

Share This News :