आचार्य चाणक्य की ये बात गांठ बांध ले, नहीं मिलेगी किसी काम में असफलता
हर कोई अपने जीवन में सफल होकर धन, सुख सुविधा और ख्याति प्राप्त करना चाहता है लेकिन कई बार कठिन परिश्रम करने के बाद भी लोगों को अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाती है। कुछ लोग मामूली परिश्रम करके भी शिखर पर पहुंच जाते हैं तो कुछ लोग जीवन भर कठिन मेहनत करते हैं लेकिन जीवन से संकट दूर नहीं होते हैं। ऐसे में आचार्य चाणक्य की कुछ बातों को यदि हम गांठ बांध ले और उन्हें अपने जीवन में सच्चाई के साथ पालन करें तो कभी भी असफलता का सामना नहीं करना पड़ेगा। जल्द सफलता पाने के लिए व्यक्ति को आचार्य चाणक्य की 3 बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए।
जो भी काम करें उसमें मानव कल्याण हो
व्यक्ति को हमेशा ऐसा काम करना चाहिए, जिसमें मानव कल्याण जरूर हो। यदि आपकी आर्थिक आय ज्यादा नहीं हैं तो भी मन में मानव कल्याण की भावना जरूर रखें। हर गरीब की मदद जरूर करें। यदि आप धन से किसी की मदद नहीं कर सकते हैं तो श्रम के जरिए किसी जरूरतमंद की सहायता कर सकते हैं। आचार्य चाणक्य के मुताबिक मानव कल्याण करने वाले पर परम पिता परमेश्वर की कृपा बरसती है। किसी भी मुश्किल काम में कभी कोई रुकावट नहीं आती है।
कभी किसी को ठेस न पहुंचाएं
आचार्य चाणक्य का कहना है कि व्यक्ति को जीवन में सफल होने के लिए अपयश नहीं लेना चाहिए। सभी की दुआओं से बिगड़े काम भी ठीक होने लगते हैं। ऐसे में हमेशा जो भी काम करें उसमें मन लगाएं। अपनों से बड़ों का सम्मान करना चाहिए। आंशिक सफलता पर कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए। छोटे के मान-सम्मान को ठेस न पहुंचे। सभी से प्रेम रखने पर मां लक्ष्मी घर में ज्यादा दिनों तक ठहरती है।
वाणी में हमेशा रखें मधुरता
आचार्य चाणक्य ने कहा है है जीवन में सफल होने के लिए व्यक्ति की वाणी हमेशा मधुर होनी चाहिए। किसी का दिल जीतकर ही काम का आसान बनाया जा सकता है और अपने काम में सफलता हासिल की जा सकती है। वाणी मीठी और व्यवहार विनम्र रहने से व्यक्ति सफलता की सीढ़ी पर कभी रूकावट महसूस नहीं करता है।