Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
ब्राह्माण द ग्रेट के लेखक नियाज खान ने अपने ट्विटर बायो से IAS पदनाम हटाया
खान ने अपने ट्वीट में लिखा कि मुझे लेखक और भारत के एक आम नागरिक के रूप में जाना जाना अच्छा लगता है। खान ने मीडिया से भी अनुरोध किया उनके लेख प्रकाशित करते समय आईएएस की जगह पर लेखक का प्रयोग करें। बता दें नियाज खान राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। वे 2015 में आईएएस बनें। वे पहल बार गैंगस्टर अबू सलेम पर किताब लिखकर चर्चा में आए थे। 2022 में कश्मीर फाइल्स फिल्म के विरोध के चलते सरकार के निशाने पर आए। खान ने हाल ही में ब्राह्माण द ग्रेट किताब लिखी है। इसमें ब्राह्माणों को महान बताया गया है। उनकी किताब का विमोचन हाल ही में उज्जैन किया गया।