Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
साड़ी पहनकर नाचे BJP विधायक

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज से भाजपा विधायक ने 'छम्मक-छम्मक' गाने पर जमकर ठुमके लगाए। उन्होंने साड़ी पहनकर भी नृत्य किया। उनके दो वीडियो रविवार को सामने आए हैं। पहला वीडियो 29 सेकंड का है। इसमें वे मंच के नीचे झूम रहे हैं। वहीं दूसरा वीडियो एक मिनट 15 सेकंड का है। इसमें वे साड़ी पहनकर मंच पर अन्य कलाकारों के साथ डांस कर रहे हैं। उनके साथ कुरवाई से विधायक हरिसिंह सप्रे ने भी डांस किया।

चैत्र नवरात्र में होता है रासलीला का आयोजन
पहला वीडियो एक अप्रैल को सुबह 4 बजे का है। वहीं दूसरा वीडियो 31 मार्च की शाम 4 बजे का है। सिरोंज में चैत्र नवरात्र के दौरान 22 मार्च से 31 मार्च तक भव्य रासलीला और रामलीला का आयोजन हुआ था। वीडियो उसी दौरान के है। आयोजन में बड़ी संख्या श्रद्धालु शामिल हुए। पहले इस आयोजन समिति के संरक्षक पूर्व मंत्री स्वर्गीय लक्ष्मीकांत शर्मा थे। बाद में वर्तमान विधायक उमाकांत शर्मा के संरक्षण में मेले का आयोजन किया जाता है। इस दौरान ब्रज की प्रसिद्ध रासलीला भी हुई। लठ मार होली भी खेली गई।

गोपियां पहना देती है साड़ी
रासलीला के दौरान ब्रज की प्रचलित परंपरा के अनुसार जब गोपियां कृष्ण जी को बंदी बना लेती है तो उनको छुड़ाने के लिए आयोजक को मंच पर जाना पड़ता है तो उसी दौरान गोपियां उन्हें साड़ी पहना कर अपनी सखी बना लेती है। इसके बाद यह सब लोग मिलकर राधा जी को भेंट चढ़ाते हैं। मंच पर विधायक को गोपियों ने साड़ी पहना दी। वे मंच पर गोपियों के साथ मिलकर नृत्य करने लगे।दूसरा वीडियो रामलीला के मंचन के दौरान का है। जब रावण दहन के बाद भगवान राम अयोध्या वापस आते हैं तो अयोध्या में बधाइयां होती हैं, अयोध्यावासी खुशियां मनाते हैं नाचते गाते हैं। अयोध्या लौटने के बाद भगवान राम वनवासी भेष भूषा को त्याग कर राजश्री वेशभूषा पहनने जाते हैं तब मंच पर बधाई नृत्य होता है। मंच पर रामलीला के पुरुष कलाकार महिला वेशभूषा पहनकर बधाई नृत्य करते हैं। इसी दौरान विधायक उमाकांत शर्मा भी राम जी के लौटने की खुशी में नाचते हुए नजर आते हैं।

Share This News :