Home > राज्यो से ,
चंद्रपुर के सागौन से बनेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 600 साल तक दीमक नहीं लगेगा
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को अगले 1 हजार साल के लिहाज से तैयार किया जा रहा है। डिजाइन से लेकर मटीरियल तक में इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मंदिर की खिड़की और दरवाजों के लिए चंद्रपुर की सागौन लकड़ी को चुना गया है। 29 मार्च को 1855 क्यूबिक मीटर की पहली खेप अयोध्या पहुंच चुकी है।