Home > राज्यो से ,
नीतीश के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा बंद रहेंगे

नवादा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के बाद बिहार में महागठबंधन की सरकार गिर जाएगी, बीजेपी की सरकार बनेगी। हमारी सरकार बनने पर दंगा करने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम करेंगे। हम वोट बैंक की राजनीति नहीं करते। हमारी सरकार में दंगे नहीं होते हैं। नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा बंद रहेंगे।

अमित शाह ने रविवार को नवादा के हिसुआ में सम्राट अशोक जयंती कार्यक्रम को करीब 21 मिनट तक संबोधित किया। उन्होंने कहा- ​​​मुझे सासाराम जाना था, वहां सम्राट अशोक की जयंती पर कार्यक्रम होना था, लेकिन दुर्भाग्य है कि वहां लोग मारे जा रहे हैं। गोलियां चल रही हैं। इसलिए वहीं जा सका, मैं वहां की जनता से यहीं से क्षमा मांगता हूं। अगले दौरे में सासाराम में सभा जरूर करूंगा। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि बिहार में जल्द ही शांति हो।

लालू जी भूल जाओ कि नीतीश आपके बेटे को CM बनाएंगे
नीतीश बाबू को PM बनना है, तेजस्वी को CM बनना है। इनके बीच बिहार की जनता पिस रही है, लेकिन देश की जनता ने तय किया है कि मोदी को तीसरी बार भी प्रधानमंत्री बनाएंगे। इसलिए लालू जी आप ये भूल जाओ कि नीतीश कुमार आपके बेटे को मुख्यमंत्री बनाएंगे।

अमित शाह ने कहा कि लालू के बेटे ने नीतीश को सांप, पलटूराम और यहां तक की गिरगिट भी कह डाला, लेकिन नीतीश बाबू प्रधानमंत्री बनने के लिए उनके साथ चले गए।

नीतीश-ललन बाबू के लिए दरवाजे बंद
अमित शाह ने कहा- मैं बिहार की जनता और ललन बाबू को स्पष्ट कहना चाहता हूं कि चुनाव परिणामों के बाद भी नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे बंद रहेंगे। हमेशा के लिए बंद रहेंगे।

Share This News :