Home > राज्यो से ,
बम ब्लास्ट, गोलियों की गूंज से नालंदा में दहशत ,अब कर्फ्यू भी लगा

बिहार के सासाराम और नालंदा में रामनवमी के दौरान हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. सासाराम से हिंसा का ताजा मामला सामने आया है. यहां एक बम ब्लास्ट ब्लास्ट हुआ है, जिसमें पांच लोग घायल हो गए हैं. सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस घटनास्थल पर मौके पर पहुंची है. नालंदा में बिहारशरीफ के पहाड़पुरा इलाके में भी शनिवार को दो गुट आमने-सामने आ गए. इस दौरान करीब 12 राउंड फायरिंग हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है. उधर, बिहारशरीफ में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है,  जबकि 144 पहले से लागू है. इसको लेकर पूरे शहर को जानकारी दी जा रही है. पूरा शहर में पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. रैपिड एक्शन फोर्स को भी शहर में उतरा गया है.इन सबके बीच देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को पटना पहुंचे हैं. वो रविवार सुबह 11:30 बजे दीघा में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद नवादा जाएंगे. वहां से लौटने के बाद वो दिल्ली लौट  जाएंगे. गृह मंत्री SSB के विभिन्न उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे.

Share This News :