Home > अपना शहर ,
नगरोदय अभियान के तहत किया जा रहा है वार्ड स्तर पर संगोष्ठियों का आयोजन

शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्रतानुसार सही लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक बिना किसी असुविधा के पंहुचाने के लिए नगर निगम द्वारा प्रत्येक वार्ड स्तर पर नगरोदय संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें क्षेत्र के पार्षद एवं नगर निगम के कर्मचारी आमजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनओं की जानकारी दे रहे हैं तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पंजीयन कर उन्हें विभिन्न योजनओं का लाभ दिला रहे हैं।
निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने बताया कि सरकार द्वारा ग्रामोदय अभियान की तर्ज पर नगरीय क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को उनकी पात्रतानुसार सही योजना का लाभ बिना किसी असुविधा के दिलाने के लिए पिछले दो माह से अभियान चलाकर पात्र हितग्राहियों का सर्वे कर विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। जिसके तहत वर्तमान में सभी वार्डों में संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आमजनों को योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है। आज सभी वार्डों में विभिन्न स्थानों पर नगरोदय संगोष्ठी का आयोजन किया गया जहां क्षेत्रीय पार्षद महोदय ने उपस्थित होकर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी।

Share This News :