Home > अपना शहर ,
खुले में शौच मुक्त ग्वालियर के लिए सर्वे टीम का निरीक्षण पूर्ण

ग्वालियर शहर को खुले में शौच मुक्त घोषित करने के लिए क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन फॉर ओडीएफ का पांच सदस्यीय दल के सदस्य पिछले 5 दिनों से दिल्ली से ग्वालियर आकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वे कर रहे थे, जो कि आज पूर्ण हुआ। दल के सदस्यों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर निरीक्षण किया तथा आमजनों से चर्चा कर जानकारी प्राप्त की।
दिल्ली से आए क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के दल के सभी सदस्यों ने पृथक-पृथक टीम बनाकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया तथा निगम द्वारा खुले में शौच मुक्त ग्वालियर के लिए किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं रिपोर्ट तैयार की। दल के सदस्यों द्वारा आज शहर के सभी क्षेत्रों को भ्रमण कर सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
दल के सदस्यों द्वारा आज वार्ड 63 के ग्राम गंगा मालनपुर, ग्राम जलालपुर, ग्राम अकबर पुर, ग्राम जमाहर, वार्ड 64 के पुरानी छावनी विद्यालय एवं मार्केट चौराहा, द्वारिकापुरी, ग्राम थर, वार्ड 65 में महेश पुरा, शंकर कॉलोनी, बारहबीघा क्षेत्र, वार्ड 66 में नाथों का पुरा नौगांव मे बस्ती एवं प्राथमिक विद्यालय, वार्ड 61 में बडागांव, खुरैरी, रमौआ, वार्ड 62 में गिरगांव, पदमपुर खेरिया एवं जहांगीरपुर में, वार्ड 49 में नयापुरा स्कूल, समाधिया कॉलोनी ब्लॉक ए-बी, काला सैयद स्लम बस्ती, अशौक स्तम्भ से समाधिया कॉलोनी गेट से व्यावसायिक क्षेत्र में भ्रमण, हरिअन्ना की पायगा, वार्ड 59 में भारतीयम स्कूल शिवपुरीलिंक रोड, मधुवन कॉलोनी, शिवपुरी लिंक रोड, झांसीरोड थाना से पॉलिटेक्निक चौराहा, लभेडपुरा नाका चंद्रवदनी आदि सहित वार्ड 50 एवं 60 के साथ ही अन्य स्थानों पर भी भ्रमण किया।

    

Share This News :