Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
बावड़ी हादसे में बड़ा एक्शन, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, मजिस्ट्रेटी जांच शुरू

इंदौर में रामनवमी पर हुए मंदिर हादसे ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है. इस मामले में अब 35 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा बावड़ी में गिरे एक शख्स की अब भी तलाश जारी है. इस घटना को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने काफी गंभीरता से लिया है. उन्होंने इस मामले में तत्काल जांच के आदेश दे दिए. वहीं इंदौर पुलिस कमिशनर मकरंद देउस्कर ने बताया कि इस मामले में मंदिर समिति के अध्यक्ष और सचिव पर गैरइरादान हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है.  इसी के साथ ही सीएम ने बताया कि बेलेश्वर मंदिर में बनी बावड़ी की तरह जितनी भी बावड़ी और कुएं हैं, उनके जांच की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसा हादसा न हो. इसके अलावा उन्होंने भविष्य में अगर निजी जमीन पर ऐसा कुआं या बोरवेल मिला तो जमीन मालिक पर कार्रवाई होगी और सरकारी जमीन पर मिला तो संबंधित शासकीय कर्मचारी पर एक्शन लिया जाएगा. 

Share This News :