Home > राज्यो से ,
नवजोत सिंह सिद्धू, रोड रेज केस में 10 महीने से पटियाला जेल में हैं बंद -कल क्या होगा

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू जेल से रिहा होंगे. यह जानकारी सिद्धू के ट्विटर हैंडल से दी गई. सिद्धू को पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने 1988 के रोड रेज  केस में 1 साल की सजा सुनाई थी. वे पिछले 10 महीने से जेल में बंद हैं.  पहले अच्छे आचरण के चलते सिद्धू की रिहाई 26 जनवरी को होनी थी. लेकिन आखिरी मौके पर उनकी रिहाई टाल दी गई थी. तब बताया गया था कि सजा के दौरान जेल में नवजोत सिंह सिद्धू का आचरण अच्छा पाया गया. उन्हें क्लर्क के तौर पर जेल के कामकाज की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. उन्होंने जेल में नियम होने के बावजूद भी कोई छुट्टी तक नहीं ली थी. 

Share This News :