Home > अपना शहर ,
निगमायुक्त ने जनसुनवाई कर किया समस्याओं का निराकरण, अधिकारियों को दिए निर्देष

नगर निगम आयुक्त श्री अनय द्विवेदी ने आज निगम मुख्यालय में जनसुनवाई कर लगभग 58 आवेदकों की समस्याएं सुनकर, उनके आवेदनों का समय सीमा में निराकरण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई के दौरान अपर आयुक्त वित्त श्री देवेन्द्र पालिया, अपर आयुक्त श्री आर के श्रीवास्तव, उपायुक्त श्री के के गौर सहित सभी विभागाधिकारी उपस्थित रहे।
नारायण कृष्ण शेजवलकर प्रशासनिक भवन में आयोजित जनसुनवाई के दौरान वार्ड 1 के अंतर्गत गुप्तेश्वर कॉलोनी में स्थित ईटभटटा हटाने के लिए वार्ड के निवासियों द्वारा आवेदन दिया गया। जिस पर संबंधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पंचशील नगर के निवासियों द्वारा प्लाट क्रमंाक 73 एवं 103 से रास्ता दिलाने का आग्रह किया गया। जिस पर संबंधित क्षेत्राधिकारी को जांच के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान कैंसर पहाडी क्षेत्र के निवासियों द्वारा क्षेत्र में शौचलय बनवाने का आग्रह किया जिसको लेकर संबधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वहीं वार्ड में 4 में कोटेश्वर रोड बहोडापुर पर सीवर लाइन डलवाने एवं क्षेत्र में सीवर लाइन मिलान के लिए नागरिकों ने आवदेन दिए जिसको लेकर संबंधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। वहीं वार्ड के निवासियों द्वारा शील नगर मरघट रोड पर पानी निकासी एवं पुलिया की सफाई कराने के लिए आवेदन दिया जिसको लेकर संबंधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही जनसुनवाई के दौरान अन्य आवेदकों द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन दिया गया जिस पर निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Share This News :