Home > अपना शहर ,
मंत्री श्रीमती माया सिंह पाँच दिवसीय ग्वालियर प्रवास पर विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगी भाग

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह 28 दिसम्बर से पाँच दिवसीय ग्वालियर प्रवास पर रहेंगी। श्रीमती माया सिंह इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

     निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्रीमती माया सिंह 28 दिसम्बर को पूर्वान्ह 10.30 बजे महारानी लक्ष्मीबाई समाधि के सामने आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्वालियर ग्रामीण के हितग्राहियों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी।

     मंत्री श्रीमती माया सिंह 29 दिसम्बर को सुबह 10 बजे अपने निवास रानी महल पर आमजन से भेंट करेंगी। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री 30 दिसम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे अपने निवास रानीमहल पर आमजन से भेंट करेंगी। अपरान्ह 4 बजे वार्ड क्रं.28 मेहरा कॉलोनी फूलेनगर में सीसी रोड़ एवं सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगी। मंत्री श्रीमती माया सिंह 31 दिसम्बर को सायं 4 बजे वार्ड क्रं.19 भगत सिंह नगर गोले का मंदिर में सीसी रोड़ का लोकार्पण करेंगी।

     नगरीय विकास एवं आवास मंत्री 01 जनवरी 2017 को पूर्वान्ह 11 बजे घासमण्डी मुरार में परशुराम मंदिर की वाउण्ड्रीवॉल का लोकार्पण करेंगी। मंत्री दोपहर 12 बजे काल्पीब्रिज आत्म ज्योति कन्या आश्रम में दृष्टिहीन कन्याओं को ब्लेजर वितरण करेंगी। अपरान्ह 3 बजे दीनदयालनगर स्थित मंगल भवन में जन संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगी। मंत्री श्रीमती माया सिंह अपरान्ह 4 बजे दीनदयालनगर बीएसएफ कॉलोनी में 60 लाख रूपए की लागत से बनी डामरीकरण रोड़ का लोकार्पण करेंगी। श्रीमती माया सिंह सायं 5 बजे दीनदयालनगर गेट नं.1 में पार्क की वाउण्ड्रीवॉल का भूमि पूजन करेंगी।

Share This News :