मच्छर मारने वाली कॉइल से लगी आग, एक परिवार के छह लोगों की मौत
दिल्ली में मच्छर मारने वाली कॉइल जलाकर सोने से दुर्घटना हो गई. यहां एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई. यह घटना दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में में हुई है. जानकारी के मुताबिक परिवार कॉइल जलाकर सो रहा था. तभी कॉइल के कारण तकिए में आग लग गई. आग लगने से दो लोगों की झुलसने से मौत हो गई जबकि 4 लोगो की दम घुटने से जान चली गई. वहीं दो सदस्यों की हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. पुलिस के मुताबिक उसे सुबह एक घर में कई लोगों के बेसुध पड़े होने की सूचना मिली. मौके पर पहुंचकर सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. यहां पुलिस के मुताबिक उसे सुबह एक घर में कई लोगों के बेसुध पड़े होने की सूचना मिली. मौके पर पहुंचकर सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. यहां डॉक्टरों ने 8 में से 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.