Home > अपना शहर ,
जन-सुनवाई कलेक्ट्रेट में सुनीं गईं 284 फरियादियों की समस्यायें

कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में इस बार 284 फरियादी पहुँचे। जन-सुनवाई में मदद की आस में पहुँचे जरूरतमंद मरीजों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम कराया गया। साथ ही फरियादियों द्वारा दिए गए आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा भी तय की।

अपर कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री आर सी मिश्रा, एसडीएम श्री गणेश जायसवाल, श्री महिप तेजस्वी, श्री रिंकेश वैश्य, व श्री एच बी शर्मा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्यायें सुनीं। विभागीय अधिकारियों को तत्परता से फरियादियों के आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए।  

Share This News :