Home > अपना शहर ,
दो प्रकरणों में उपचार हेतु 01 लाख 71 हजार रूपए स्वीकृत

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के दो प्रकरणों में उपचार हेतु पीड़ित परिवार को एक लाख 71 हजार रूपए की सहायात राशि स्वीकृत की गई है।

      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के तहत मास्टर देव विच्चारिया उम्र 4 माह पुत्र श्री सेवाराम निवासी सिंधियानगर ग्वालियर को हृदय रोग के उपचार हेतु 90 हजार रूपए की सहायात तथा श्रीमती रमा शर्मा उम्र 47 वर्ष पत्नी श्री कमलेश शर्मा निवासी चाँदपुर तहसील डबरा को कूल्हे प्रत्यारोपण हेतु 81 हजार रूपए की सहायता राशि मध्यप्रदेश राज्य बीमारी सहायता निधि से स्वीकृत की गई है। दोनों प्रकरणों में राशि सीधे अस्पताल के खाते में भेजी गई है।

Share This News :