Home > अपना शहर ,
राज्य स्तरीय किसान मेला एवं पशु प्रतियोगिताओं का शुभारंभ आज

श्रीमंत माधवराव सिंधिया व्यापार मेले में राज्य स्तरीय किसान मेला एवं पशु प्रतियोगिताओं का आयोजन 28 दिसम्बर को पशु मेला प्रांगण मेला परिसर में किया जायेगा। किसान मेला एवं पशु प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि महापौर ग्वालियर श्री विवेक नारायण शेजवलकर होंगे तथा अध्यक्षता ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अभय चौधरी करेंगे।

      इस मौके पर संभागीय आयुक्त एवं अध्यक्ष मेला प्राधिकरण श्री एस एन रूपला, कलेक्टर, संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा, संयुक्त संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

      किसान मेले एवं पशु प्रतियोगिताओं में किसानों को पशुपालन की विभिन्न जानकारी देने के साथ ही पशुओं की विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित की जायेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ गौपूजन के साथ 28 दिसम्बर को सायं 4 बजे किया जायेगा। मेला प्राधिकरण द्वारा किसानों से मेले में शामिल होने की अपील की है।

Share This News :