Home > राज्यो से ,
कांग्रेस के 124 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी
कर्नाटक कांग्रेस ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पूर्व सीएम सिद्धारमैया वरुणा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, वरिष्ठ नेता और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा से मैदान में होंगे। कुछ दिन पहले शिवकुमार ने कहा कि था कि उनकी पार्टी कर्नाटक में अकेले चुनाव लड़ेगी। कर्नाटक में कुल 224 सीटें हैं। पिछले चुनाव यानी 2018 में भाजपा को 114, कांग्रेस को 80 और जेडीएस को 37 सीटें मिली थीं। बाकी सीटें अन्य के खाते में गई थीं।
है।