Home > राज्यो से ,
लगातार हारने वाली सीटों पर कांग्रेस नेता करेंगे फोकस
मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों में से कांग्रेस उन 70 सीटों पर फोकस करेगी, जहां लंबे समय से हार का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता इन सीटों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। यहां प्रत्याशी की पहले घोषणा भी की जा सकती है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने लगातार हारने वाली सीटों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा कर कार्ययोजना तैयार की है। इन सीटों पर वरिष्ठ नेता अधिक ध्यान देंगे।
दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ मंडलम, सेक्टर के पदाधिकारियों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। बैठकों में कार्यकर्ताओं से संभावित प्रत्याशी को लेकर भी राय ली जाएगी।