Home > राज्यो से ,
रानी अग्रवाल बनीं आम आदमी पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष

आम आदमी पार्टी ने रानी अग्रवाल को मध्यप्रदेश में प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। रानी अग्रवाल वर्तमान में सिंगरौली की मेयर हैं। पार्टी ने गुुरुवार रात को इसका आदेश भी जारी किया है। इसके अलावा, निवर्तमान अध्यक्ष पंकज सिंह को नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया है। मध्यप्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने संगठन में बदलाव की कवायद शुरू कर दी है। करीब दो महीने पहले आप ने प्रदेश और जिलों की इकाई को भंग कर दिया था।

Share This News :