युवक की गोली मारकर की हत्या
भिंड की उमरी थाना क्षेत्र में एक युवक की अज्ञात आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक अपने चाचा से मुलाकात करने के लिए जा रहा था। पुलिस ने शव का पीएम कराया। पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर अज्ञात आरोपियों की खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उमरी थाना प्रभारी मनोज राजपूत के मुताबिक जिद की गढ़िया कनावर के रहने वाले पंकज पुत्र राकेश सिंह उम्र 28 साल भिंड के जेल रोड रतनूपुरा में रहते थे। पंकज, ट्रेनों में पैंट्रीकार बॉय काम करता था। पिछले कुछ दिनों से भिंड अपने घर आया हुआ था। बीते रोज शाम के समय उसने अपने चाचा दिनेश को फोन पर संपर्क किया और कुछ लोगों के साथ मुलाकात करने के लिए गांव आने की बात कही। इसके बाद युवक अपनी घर भिंड से चाचा के पास गांव के लिए निकल गया। वह किन लोगों के साथ गांव जा रहा था यह बात की जानकारी अब तक नहीं लग सकी है। जब वह अपने चाचा के पास गांव नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की। इधर पुलिस को सड़क किनारे एक युवक की बॉडी पड़ी हुई है यह जानकारी लगी। पुलिस ने सब को जप्त करते हुए पीएम उसमें रखवाया। इधर कनाबर से मृतक के चाचा युवक के गायब होने की शिकायत लेकर थाने पहुंचे। इसके बाद शव की शिनाख्त की गई। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक दृष्टि से एक्सीडेंट होना माना जा रहा था। जब मौका ए वारदात शव का बारीकी से परीक्षण किया गया तो गोली मारकर हत्या की जाना पाया गया। मृतक के चाचा की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
पत्नी से भी चला रहा था विवाद
पुलिस का कहना है कि मृतक पंकज की शादी करीब 3 से 4 वर्ष पहले हुई थी। मृतक लंबे समय से पेंटीकार का काम करने के कारण ज्यादा समय घर से बाहर रहता था। पंकज का विवाद कुछ समय से उसकी पत्नी के साथ भी चल रहा था। वो अपने मायके कुछ महीनों से रह रही थी। पुलिस पूरे मामले हर एक एंगल से जांच करने में जुटी हुई है।