अष्टमी पर बन रहा ग्रहों का महासंयोग, 700 साल बाद ऐसा योग- इन राशियों को होगा लाभ
चैत्र नवरात्रि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ आज (बुधवार) से हो गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अष्टमी तिथि पर ग्रहों का महासंयोग बन रहा है। इस अद्भुत संयोग का निर्माण 700 साल के बाद हो रहा है। इस दिन सात ग्रह चार राशियों में गोचर करेंगे। जिसके प्रभाव से महासंयोग का निर्माण हो रहा है।
ज्योतिष विद्वानों के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति मीन राशि में विराजमान है। मेष राशि में बुध ग्रह गोचर कर रहे हैं। सूर्य देव मीन राशि और शनि कुंभ में बैठे हुए हैं। अब शुक्र मेष राशि में गोचर करेंगे, जहां पहले से राहु विराजमान है। ग्रहों के इस संयोग से मालव्य, केदार, हंस और महाभाग्य योग का निर्माण हो रहा है। मालव्य योग का निर्माण मेष राशि में शुक्र गोचर से हो रहा है। मीन राशि में हंस योग और लग्न में सूर्य के होने से महाभाग्य योग का निर्माण होगा। इस महायोग के निर्माण से कुछ राशियों को लाभ होगा।इन राशियों को होगा लाभ
4 मार्च से शुक्र ग्रह मेष राशि में विराजमान है। जिसके प्रभाव से मालव्य योग का निर्माण हुआ है। इस योग का सबसे अधिक शुभ प्रभाव कन्या राशि वालों पर पड़ रहा है। मिथुन राशि के जातकों के लिए मालव्य और हंस योग का लाभदायक रहेगा। महाभाग्य योग से मीन राशि के सुनहरे दिन शुरू होंगे। इस गोचर में सभी राशियों का भाग्य चमक उठेगा। देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलेगा।