Home > राज्यो से ,
उपवास नहीं कर रहे हैं तो 9 दिन इस मंत्र का जाप करें, मां भगवती होंगी प्रसन्न

चैत्र नवरात्रि पर्व आज 22 मार्च से शुरू हो चुका है। ऐसे में मां भगवती को प्रसन्न करने से लिए कई श्रद्धालु 9 दिन तक उपवास रखेंगे। मनवांछित फल पाने के लिए चैत्र नवरात्रि पर्व का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दौरान देवी की आराधना श्रद्धालु अलग-अलग तरह से करते हैं। देवी आराधना के कई विधान और मंत्र हैं, लेकिन जो लोग नवरात्र में मन और शरीर से शुद्ध होने के बाद श्री दुर्गा सप्तश्लोकी स्तोत्र मंत्र का पाठ करता है तो मां भगवती उसके जीवन के सुख, समृद्धि और शांति प्रदान करती हैं।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक दुर्गा सप्तश्लोकी के 7 मंत्रों से अद्भुत शक्ति प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ ने खुद पार्वती से आग्रह किया कि तुम तो भक्तों के लिए सुलभ और सभी कर्मों का विधान करने वाली हो। कलयुग में मनुष्यों के कल्याण के लिए देवी मां ने कहा था कि 7 श्लोकों के कारण ही इसे सप्तश्लोकी कहा जाता है। इस स्तुति का पाठ जो कोई भी करेगा, उसके सभी दुख दूर होंगे।
ऊँ ज्ञानिनामपि चेतांसि देवी भगवती हि सा, बलादाकृष्य मोहाय महामाया प्रयच्छति।

 दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तोः स्वस्थैः स्मृता मतिमतीव शुभां ददासिदारिद्र्यदुःखभयहारिणि का त्वदन्या सर्वोपकारकरणाय सदार्द्रचित्ता।

 

 

 

 

 

 

 

 

Share This News :