Home > राज्यो से ,
अमृतपाल का भागना इंटेलिजेंस फेल्योर:हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने चौथे दिन भी अमृतपाल की गिरफ्तारी ना हो पाने को इंटेलिजेंस फेल्योर बताया। कोर्ट ने पूछा कि जब अमृतपाल के काफिले में शामिल साथियों को पकड़ लिया तो वो कैसे फरार हो गया? राज्य के 80 हजार पुलिसकर्मी क्या कर रहे हैं। अदालत ने इस मामले में पंजाब सरकार को 4 दिनों में रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।
अमृतपाल पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक, वह हुलिया बदलकर फरार हुआ है। पहचान के लिए नई और पुरानी तस्वीरें जारी की गई हैं। NRI पत्नी किरणदीप कौर और परिवार के बैंक खातों की जांच की जा रही है। जांच के लिए अमृतपाल के 500 करीबियों की लिस्ट भी तैयार की गई है। अभी तक 154 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।