Home > राज्यो से ,
प्रश्न पत्राें की गोपनीयता भंग करने पर दो शिक्षकों सहित तीन गिरफ्तार

माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवी व बारहवी के प्रश्न पत्रों की गोपनीयता भंग करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को रायसेन जिले के दो शिक्षकों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित शिक्षक सिलवानी ब्लाक के परीक्षा केंद्र प्रतापगढ़ के हैं। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल ने बताया कि 14 मार्च को भोपाल से शासन से सूचना प्राप्त हुई कि रायसेन जिले के प्रतापगढ़ के शिक्षक केंद्राध्यक्ष रमाशंकर अहिरवार, सहायक केंद्राध्यक्ष निर्भय भवेदी व अन्य सहयोगी केशव ने हाईस्कूल परीक्षा की गोपनीयता भंग की है।जिला शिक्षा अधिकारी एमएल राठौरिया ने मामले की जांच में इन्हें दोषी पाया है। दोनों ही शिक्षकों को निलंबित किया गया है। इस मामले में डीईओ ने पुलिस को सूचना दी। डीईओ की सूचना के बाद धारा 420 व परीक्षा अधिनियम के तहत तीनों लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

Share This News :