किसानों के बीच पहुंचे सिंधिया भावुक हुए , बोले-ओलावृष्टि से बहुत नुकसान हुआ है
ग्वालियर आए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार दोपहर घाटीगांव, आरोन-पाटई के ओला प्रभावित गांवों में पहुंचे हैं। यहां उन्होंने सीधे खेतों में पहुंचकर ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों का मुल्यांकन किया है। यहां महाराज कहते हुए गांव के बुजुर्गो ने अपने ऊपर आई आपदा की गंभीरता बताई। नष्ट फसलें, बुजुर्ग किसानों की आंखे नम देख सिंधिया भी भावुक हो गए। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा है कि अन्नदाता पर आए संकट की घड़ी में हम उनके साथ हैं। साथ ही कहा है कि ओलावृष्टि से बहुत नुकसान हुआ है। उन्होंने अफसरों को जल्द से जल्द मुल्यांकन कर मदद करने के लिए कहा है। इस दौरान उनके साथ ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मोहन सिंह राठौर उपस्थित रहे हैं। सिंधिया से पहले पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक लाखन सिंह व ग्वालियर सांसद व भाजपा नेता विवेक शेजवलकर ने एक साथ ओला प्रभावित एरिया का निरीक्षण किया है।घाटीगांव क्षेत्र में हुई शुक्रवार को ओलावृष्टि और बारिश से नष्ट हुई फसलों का निरीक्षण करने के लिए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को घाटीगांव क्षेत्र में पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित किसानों से मुलाकात करते हुए कहा कि शीघ्रता से सर्वे कर किसानों को जल्द मुआवजा प्रदान किया जाएगा और मुआवजा नुकसान के हिसाब से पर्याप्त राशि दी जाएगी। सिंधिया ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। किसानों ने उन्हें बताया कि पिछले 2 दिनों से मौसम ने करवट बदली और मौसम का यह मिजाज हम किसानों के लिए दुखदाई बन गया। आंधी, तूफान के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों के मुंह का निवाला छीन लिया। बारिश और ओलावृष्टि से फसलों में भारी नुकसान नजर आ रहा है। किसानों के खेतों में खड़ी और कटी फसल पूर्ण रूप से नष्ट हो चुकी है। इसको लेकर किसान असहाय महसूस कर रहा है। इस पर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने उनहें विश्वास दिलाया कि भाजपा सरकार उनके साथ है। इसलिए मैं खुद यहां नुकसान का मुल्यांकन करने आया हूं। यहां सिंधिया ने दावा किया कि एक-एक किसान को मुआवजा मिलेगा।
पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक लाखन सिंह भी पहुंचे घाटीगांव
आपको बता दें कि भितरवार से कांग्रेस के विधायक व पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव भी केन्द्रीय मंत्री सिंधिया से पहले घाटीगांव पहुंचे हैं। यहां उन्हांेने किसानों के सामने खेत से ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान से दूरभाष पर चर्चा करते हुए कहा कि मेरी विधानसभा का यह क्षेत्र पिछले तीन सालों से लगातार आपदा का शिकार हो रहा है। इन किसानों का सर्वे पूरी ईमानदारी से कराने के निर्देश अधिकारीयो को दें। पिछले साल जो पछपात किसानों के साथ सर्वे में हुआ वो इस बार न देखने को मिले। यह किसान तीन साल से लगातार बर्बाद हो रहा है। जिस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि किसानों के साथ कोई भेदभाव नही होगा। किसानों को उनके नुकसान के आंकलन से पूरा मुआवजा दिया जाएगा।