Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
डबरा और भितरवार में भाजपा के पास मजबूत उम्मीदवार नहीं ,मंत्रियों की हालत पतली -दक्षिण में घमाशान

भारतीय जनता पार्टी की ग्वालियर जिले की ६ विधान सभा सीटों पर अलग ,अलग कारणों से स्तिथि ठीक नहीं है. डबरा और भितरवार में भाजपा के पास मजबूत उम्मीदवार नजर नहीं आ रहे हैं और दोनों मंत्रियों की हालत भी पतली है .दक्षिण में घमाशान है. भाजपा मंत्री आत्म मुग्ध हैं और ज़मीन खिसकी हुई है .इनके इर्द -गिर्द दलालों और चाटुकारों की सक्रियता को देखा जा सकता है .यही कारण है कि वयार इनके खिलाफ चल रही है .बात करें डबरा कि तो इस समय भाजपा के पास कोई जिताऊ चेहरा नजर नहीं आ रहा है .कमोवेश यही हालात भितरबार विधानसभा क्षेत्र की है .रही बात दक्षिण कि तो आधा दर्जन नए और पुराने चेहरे दावेदार हैं ,इस कारण इस सीट पर घमासान है .
नए दावेदारों में : ग्वालियर सीट पर पूर्व मंत्री जयभान सिंह पबैया,बरिष्ठ नेता वेदप्रकाश शर्मा और गुडू तोमर | पूर्व सीट पर देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रामू,पीताम्बर सिंह ,दक्षिण में मनोज तोमर ,अभय चौधरी ,प्रांशु शेजबलकर,समीक्षा गुप्ता ,नारायण सिंह कुशवाह ,अनूप मिश्रा ,भितरवार में लोकेन्द्र पाराशर ,मोहन सिंह राठौर ,ग्वालियर ग्रामीण में रामवरन सिंह गुर्जर श्रीमती माया सिंह के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं .

जनता का फीडबैक : ग्वालियर से जयभान सिंह पबैया , दक्षिण से नारायण सिंह कुशवाह ,ग्वालियर ग्रामीण से रामवरन सिंह गुर्जर ,ग्वालियर पूर्व से मुन्नालाल  गोयल ,भितरवार से लोकेन्द्र पाराशर .

Share This News :