Home > राज्यो से ,
तबादले : सीईओ बने पार्थ जैसवाल, हरेंद्र नारायण का ट्रांसफर

मप्र शासन ने दो आईएएस और 3 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले किए हैं। सिवनी के जिला पंचायत सीईओ पार्थ जैसवाल को छिंदवाडा का जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है। वहीं छिंदवाड़ा के सीईओ जिला पंचायत हरेन्द्र नारायण को भोपाल का अपर कलेक्टर बनाया गया है। भोपाल के अपर कलेक्टर संदीप केरकेट्‌टा को भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त बनाया गया है। जबलपुर स्मार्ट सिटी की सीईओ निधि सिंह राजपूत को सिवनी का जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है। भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त चंद्रप्रताप गोहल को जबलपुर स्मार्ट सिटी का सीईओ बनाया गया है।

Share This News :