Home > राज्यो से ,
महापौर सम्मेलन, 15 राज्यों के 32 महापौर हो रहे शामिल

आल इंडिया काउंसिल आफ मेयर्स (एआइसीएम) का 52वां दो दिवसीय सालाना सम्मेलन 13 मार्च को बुरहानपुर में शुरू हो रहा है। इसमें 15 राज्यों के 32 महापौर व अन्य अधिकारी शामिल होंगे। पहले दिन सोमवार को सुबह 11 बजे से बहादरपुर मार्ग स्थित निजी होटल में उद्घाटन सत्र होगा। दोपहर भोज के बाद संगठन की सालाना बैठक होगी। दो बैठकों के बाद सभी महापौर शाम राजघाट पहुंचेंगे और ताप्ती नदी का पूजन करेंगे।जिन राज्यों से महापौर बैठक में शामिल हो रहे हैं, उनमें तमिलनाडु, तेलंगाना, जम्मू, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्य शामिल हैं। दोनों बैठकों का नेतृत्व एआइसीएम के कार्यकारी अध्यक्ष और आगरा के महापौर नवीन जैन करेंगे।बुरहानपुर की महापौर माधुरी पटेल और निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव ने दो दिवसीय आयोजन की रूपरेखा तय कर ली है। उन्होंने बताया कि उद्घाटन सत्र में महापौर के अधिकारों, समस्याओं सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। दूसरे राज्यों के महापौर उनके यहां की मौजूदा व्यवस्था से भी अवगत कराएंगे।

Share This News :