Home > राज्यो से ,
आसाराम की शिकायत करने वाले पर हमले के आरोपित को शाजापुर से ले गई गुजरात एटीएस
आसाराम के आश्रम पर पूर्व में काम करने वाले प्राणघातक हमले के आरोपित सुनील उर्फ शैलेंद्र साहू को गुजरात एटीएस शाजापुर जिले के अकोदिया थाना क्षेत्र के गांव कैथलाय से पकड़कर साथ ले गई। एटीएस टीम ने इस संबंध में अकोदिया थाना पुलिस को लिखित सूचना दी है। जानकारी के अनुसार आरोपित सुनील उर्फ शैलेंद्र साहू द्वारा आसाराम बापू, नारायण साईं केस में किसी फरियादी पर वर्ष 2014 में जानलेवा हमला किया था।
मामले में गुजरात में सुनील के खिलाफ केस दर्ज है। सुनील आगर-मालवा जिले के सुसनेर क्षेत्र में गोशाला में काम करता है। वह गोशाला के लिए ही भूसा लेने गांव कैथलाय आया था, तभी शनिवार को एसटीएस टीम ने उसे पकड़ा है। गुजरात एटीएस ने कार्रवाई को गोपनीय रखा और आरोपित तक पहुंचने के बाद अकोदिया पुलिस को सूचना दी।