Home > राज्यो से ,
डॉ गोविंद सिंह बोले- अफसर बने बीजेपी के एजेंट, राज्यपाल महोदय बंद आंगनबाड़ियों की हालत भी देखें

भिंड में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविद सिंह ने प्रेसवार्ता पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में कॉलेजियम का उल्लंघन कर आरएसएस की विचार धारा के लोगों की नियुक्तियां प्रयाास किया जा रहा है। वहीं देशभर में न्यायालयों की बात हो या राज्यपाल की नियुक्ति की। देश के कई प्रांतों के राज्यपाल विपक्ष को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी बीजेपी के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहाकि आरएसएस के विचारधारा के जज हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किए जाने का प्रयास हो रहा हैं। उन्होंने प्रदेश के राज्यपाल पर निशाना साधते हुए कहा कि भिंड में आगामी रोज राज्यपाल आ रहे हैं। उन्हें चुनाव के समय ही भिंड की याद आई है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि देश हो या प्रदेश, प्रजातंत्र नहीं बचा। मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर देश को दो लोग चला रहे है। लोकतंत्र देश में बचा नहीं है।

भिंड की बंद आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करें

उन्होंने फिर से प्रदेश के राज्यपाल पर निशाना साधते हुए साफ तौर पर कहा कि महामहिम राज्यपाल से निवेदन करूंगा कि भिंड जिले की 25 आंगनबाड़ियाें का निरीक्षण करें। आंगनबाडि़यां खुलती नहीं है। आंगनबाड़ियों की पुताई नहीं हुई है। घास खड़ी है। उन्होंने कहा कि जहां उनका कार्यक्रम निर्धारित है। उस जगह को छोड़कर ऐसी आंगनबाड़ियों का निरीक्षण करें जो सालों से खुली नहीं है। तब हम मानेंगे कि महामहिम राज्यपाल को भिंड जिले की चिंता है। बच्चों की फिक्र है। महिलाओं की सच्ची शुभ चिंतक है।

उन्होंने भिंड जिले के प्रशासन पर भी आरोप लगाए है। उन्होंने कि भिंड में वसूली खूल कर हो रही है। थानों से लेकर सरकारी दफ्तर वसूली केंद्र बन चुके है। जनता को लूटा जा रहा है। बिना लेन-देन के किसी भी दफ्तर में कोई काम नहीं होता है।

Share This News :