Home > राज्यो से ,
इन राज्यों में आज तेज आंधी के साथ बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में देश के कई राज्यों में मौसम में बड़े बदलाव की भविष्यवाणी की है और कुछ राज्यों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की चेतावनी में कहा गया है कि पूर्वी भारत में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की हो सकती है। अगले 72 घंटों में देश के कई हिस्सों का मौसम बिगड़ने का पूर्वानुमान लगाया गया है। 14 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी बारिश और बादल गरजने की भविष्यवाणी की गई है।मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिणी राज्यों में 15 से 17 मार्च तक बारिश हो सकती है। अगले 3 दिनों में हमें मौसम के कई रंग देखने को मिल सकते हैं। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 12 मार्च की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारतीय राज्यों में देखने को मिल सकता है। IMD के मुताबिक 12 और 13 तारीख को जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, में बिजली गिरने व तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में मौसम बिगड़ सकता है। 13 और 14 तारीख को उत्तराखंड में बिजली गिरने के साथ ही ओलावृष्टि और कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी राज्यों में भी बारिश, आंधी, ओले और बिजली गिरने का दौर शुरू होगा। 12 से 18 मार्च तक कई प्रदेशों में मौसम खराब होगा। दक्षिणी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना आंध्र प्रदेश और उत्तरी कर्नाटक पर इसका असर पड़ेगा। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में 15 से 16 मार्च के बीच ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

 

Share This News :