Home > राज्यो से ,
पास्को एक्ट में 20 साल का कारावास

भिंड में दो साल पहले कोतवाली थाने में नाबालिग किशोरी के साथ रेप की घटना में पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इस मामले को पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। इस मामले में भिंड जिला की विशेष न्यायालय में सुनवाई हुई थी। न्यायालय में दोनों पक्षों को सुना गया और पाया कि आरोपी द्वारा नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर शादी की गई और उसके साथ बलात्कार किया गया। ये आरोप सिद्ध होने पर न्यायालय ने आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई, साथ ही 11 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया।

जानकारी देते हुए मीडिया सेल प्रभारी प्रवीण कुमार गुप्ता द्वारा बताया गया कि 24.फरवरी.2020 को भिंड शहर में रहने वाली 16 वर्ष किशोरी शाम के करीब 04 बजे घर से पढ़ाई के लिए कोचिंग के लिए गयी थी। शाम 07 बजे कोचिंग समाप्त होने के उपरांत भी किशोरी घर वापस नहीं आयी। पीड़िता के परिवार जनों ने अपनी बेटी की तलाश की। इस बात की सूचना भी पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने फरियादी के पिता की शिकायत पर तलाश शुरू की। इस पर ज्ञात हुआ कि आरोपी कमल उर्फ कमलकिशोर राय (जाटव) पुत्र जियालाल जाटव, आयु 28 वर्ष निवासी ग्राम लपवाहा, थाना लहार का है। वो गुम हुई नाबालिग किशोरी का दूर के रिश्ते का जीजा है। आरोपी नाबालिग किशोरी से फोन पर बातें करता था। पुलिस ने जब जानकारी जुटाई तो पाया कि नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर लेकर ले गया जिस पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

आरोपी कमल ने भिण्ड में जेल रोड़ पर किराये का कमरा ले लिया था जिस पर वो नाबालिग साली को बहला फुसलाकर ले गया। नाबालिग को आरोपी शिरडी लेकर पहुंचा जहां उसके साथ शादी की और कई बार बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी ने शहर के बाहर खेत में झोपड़ी बनाकर रहने लगा था। 13 जुलाई 2020 को आरोपी कमल जाटव को पकड़ लिया इसके बाद पूरा मामला न्यायालय में चला। जहां पर विशेष लोक अभियोजक कल्पना गुप्ता द्वारा न्यायालय के समक्ष दलीलें पेश की। जिस पर आरोपी को न्यायालय ने पास्को एक्ट में दोषी ठहराते हुए बीस साल की सजा व ग्यारह हजार का अर्थदंड लगाया।

Share This News :