इस रत्न को धारण करने से प्रसन्न होते हैं शनि देव, खुलता है भाग्य का दरवाजा
वैदिक ज्योतिष में ग्रहों, तारों और नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। इनका संबंध किसी ने किसी रत्न से है। रत्न शास्त्र में इन रत्नों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसमें कुल नौ रत्नों और 84 उपरत्नों का उल्लेख है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में कोई ग्रह कमजोर स्थिति में होता है, तो उसे रत्न पहनने की सलाह दी जाती है। बिना सलाह के कोई भी रत्न धारण नहीं करना चाहिए। आज हम ऐसे ही एक उपरत्न के बारे में जानेंगे। जिस लीलिया के नाम से जाना जाता है। इससे नीलम का विकल्प माना जाता है। कई लोग नीलम रत्न को महंगा होने के कारण धारण नहीं कर सकते। ऐसे में वे लीलिया उपरत्न को धारण कर सकते हैं। इसका संबंध शनि देव से माना जाता है।
लीलिया उपरत्न के फायदे
-लीलिया उपरत्न धारण करने वाले व्यक्ति पर शनि देव की कृपा बरसती है।इससे व्यक्ति को अपार धन की प्राप्त होती है।
- आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। साथ ही नौकरी और व्यापार में तरक्की होती है।
- लीलिया उपरत्न धारण करने से व्यक्ति एकाग्रता से काम करता है। जिससे वह सही निर्णय लेने में सक्षम हो जाता है।
लीलिया उपरत्न धारण करने के नियम
- जिनकी राशि में शनि उच्च का हो, ऐसे व्यक्ति लीलिया उपरत्न धारण कर सकते हैं।
- साथ ही जिनकी कुंडली में शनि स्वामी है। ऐसे लोग नीलम का उपरत्न पहन सकते हैं।