Home > राज्यो से ,
विधायक का बड़ा बयान:उम्रदराज जिताऊ केंडिडेड को पार्टी टिकट दे

लोकसभा चुनाव 2024 में तीसरी बार जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने करीब 9 माह पहले कई निर्णय लिए जिसमें 70 पर हो चुके नेताओ के टिकट काटने की बात भी सामने आई थी। उज्जैन उत्तर से विधायक पारस जैन ने अब इस बात को लेकर बयान बाजी की है और 70 प्लस से अधिक वाले जिताऊ केंडिडेड को टिकट देने की बात कही है। दरअसल 73 वर्षीय पारस जैन की टिकिट इस बार उम्र दराज होने के चलते खतरे में है। उनका ये बयान विधान सभा चुनाव की बिसात बिछने से पहले आया है।

भाजपा में उम्र दराज कैंडीडेट को चुनाव में टिकट नही देने के निर्णय को लेकर कई उम्र दराज विधायक व सांसद पर टिकट नही मिलने की तलवार लटक रही है। भाजपा में वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि नए और अच्छे लोगों को अब पार्टी टिकट देकर चुनाव में सामने लाएगी। भाजपा आला कमान के इस निर्णय को लेकर प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक पारस जैन से सवाल किया तो विधायक जैन ने स्पष्ट कहा जो उन्होने फैसला लिया था। उसके बाद उससे ज्यादा उम्र वाले लोगों को कहीं न कहीं पदाधिकारी बनाया है। बड़ी जवाबदारी भी दी है। इसलिए मुझे लगता है कि 75 वर्ष वाला निर्णय कंपल्सरी नही है। मेरा कहना है कि टिकट उन लोगों को देना चाहिए जो लोग फिट है, चुनाव जीत सकते है। जनता जिनको चाहती है। ऐसे लोगों को टिकट देने में कोई एतराज नही है। 77 वर्ष की उम्र तक पहुंच चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया को मौका देने के सवाल पर विधायक जैन ने कहा जो हमारे सीनियर और वरिष्ठ नेता को मौका दिया है तो मैं कहता हूं बहुत अच्छी बात है। यदि उनको मौका दिया है तो दूसरे लोगों को भी मौका मिलना चाहिए। उन्हे एक बार फिर मौका देने के सवाल पर जैन ने कहा पार्टी यदि टिकट देगी तो हम बराबर जीतेंगे। मुझे उम्मीद है कि जनता जिताएगी।

Share This News :