Home > राज्यो से ,
दो बाइक भिड़ीं, 3 की मौत
रीवा जिले के नेशनल हाईवे 30 में दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसा मनगवां थाना अंतर्गत मढ़ी गांव के पास बुधवार रात 9 बजे हुआ। थाना प्रभारी जेपी पटेल ने बताया कि रोड क्रॉस करते समय दो बाइकों की टक्कर हुई है.