यौन शोषण मामले पर सीएम सख्त, एसपी को हटाया
भोपाल। प्रदेश के डिडौंडी जिले के जुनवानी गांव में स्थित मिशनरी हायर सेकंडरी स्कूल में नाबालिग आदिवासी छात्राओं का यौन शोषण करने के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सख्त कार्रवाई की। उन्होंने डिंडौरी एसपी संजय सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में मिशनरी स्कूल के आरोपित प्राचार्य नान सिंह यादव को थाने से रिहा करने पर थाना प्रभारी विजय पाटले को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री इस पूरे घटनाक्रम और पुलिस की लापरवाही से बेहद नाराज थे। सीएम के निर्देश के बाद प्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा एसपी संजय सिंह के तबादले का आदेश जारी कर दिया गया। उन्हें पीएचक्यू भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के तौर पर पदस्थ किया गया है।
उल्लेखनीय है कि नईदुनिया ने शुरू से ही इस मामले में पुलिस की लापरवाही का उल्लेख किया था। इसके बाद यह कार्रवाई हुई।