Home > राज्यो से ,
इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए समय और सूतक काल

इस वर्ष कुल मिलाकर 4 ग्रहण लगने वाले हैं जिनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे। साल 2023 में आप जो पहला सूर्य ग्रहण देखेंगे वह 20 अप्रैल 2023 गुरुवार को होगा और दूसरा 14 अक्टूबर 2023 शनिवार को होगा। इसी तरह साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 शुक्रवार को और दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 रविवार को दिखाई देगा। ग्रहण की विशेष धार्मिक मान्यता होती है और इस दिन विशेष नियमों का पालन करना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं इस साल ग्रहण की तिथि और समय क्या है तथा सूतक काल क्या होगा।

साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण
20 अप्रैल 2023 को पूर्ण या कुल सूर्य ग्रहण होगा, जिसे ऑस्ट्रेलिया, पूर्व और दक्षिण एशिया, प्रशांत महासागर, अंटार्कटिका और हिंद महासागर से देखा जा सकता है। भारतीय पंचांग के अनुसार, पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023, सुबह 07:04 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:29 बजे समाप्त होगा। इस सूर्य ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं रहेगा क्योंकि इसे भारत से नहीं देखा जा सकता है.

 

Share This News :