Home > राज्यो से ,
बुजुर्ग महिला की हत्या कर लूट, पैर काटकर निकाले चांदी के कड़े

नर्मदापुरम में बुजुर्ग महिला की हत्या कर लूट की गई। घटना जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर सांगा खेड़ा कला गांव की है। महिला के पैर काटकर 1 किलो चांदी के कड़े निकाले गए। एक सोने की चेन भी लूटी गई। देर रात 12 बजे सूचना मिलने पर एसपी, एएसपी, एसडीओपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को उठाया है।

Share This News :