Home > अपना शहर ,
सागर में 06 जनवरी से प्रस्तावित थल सेना की भर्ती रैली स्थगित

अब 14 से 25 जनवरी तक होगी भर्ती रैली 

सागर में 6 से 20 जनवरी तक आयोजित होने जा रही थल सेना की भर्ती रैली अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। अब यह भर्ती रैली इसी माह 14 से 25 जनवरी 2017 तक आयोजित होगी। यह जानकारी आर्मी भर्ती ऑफिस ग्वालियर के भर्ती निदेशक कर्नल श्री मनीष चतुर्वेदी ने दी है।

उन्होंने बताया कि सागर के इन्दिरा गाँधी इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान में भर्ती रैली होगी। इसमें ग्वालियर, चंबल व सागर संभाग के 13 जिलों के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।  साथ ही मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य के उम्मीदवारों के लिये एज्यूकेशन हवलदार की भर्ती भी रखी गई है। श्री चतुर्वेदी ने बताया कि भर्ती रैली का विस्तृत ब्यौरा जल्द ही प्रसारित किया जायेगा।

Share This News :