Home > अपना शहर ,
नामांतरण के प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश

अंतरविभागीय समन्य समिति की बैठक सम्पन्न

प्रभारी कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा ने जिले के सभी तहसीलदारों को तत्परता के साथ नामांतरण प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा निर्धारित समय के पश्चात नामांतरण प्रकरणों का निराकरण नहीं करने पर संबंधित तहसीलदार के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। श्री वर्मा ने यह निर्देश आज अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, अनुविभागीय अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

     प्रभारी कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा ने बैठक में कहा कि सीएम हैल्पलाईन के तहत लेवल-4 में कई विभागों की शिकायतें लंबित हैं। विभागीय अधिकारी अपने स्तर पर समय-सीमा में इनका निराकरण सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सीएम हैल्पलाईन, लोक सेवा गारंटी और जन-सुनवाई में प्राप्त आवेदनों का निराकरण अधिकारी शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा में ही सुनिश्चित करें। इसके साथ की गई कार्रवाई से भी प्रशासन को अवगत करायें।

     उन्होंने कैशलेस व्यवस्था के संबंध में भी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वयं और अपने अधीनस्थों को भी कैशलेस व्यवस्था को अपनाने के साथ इसके संबंध में अधिक से अधिक लोगों को जानकारी उपलब्ध करायें ताकि कैशलेस व्यवस्था पूर्णत: लागू हो सके।

Share This News :